
जम्मू में भीषण दर्दनाक हादसा
यात्रियों से भरी बस मिनटो मे ही बनी आग का गोला, इतने लोगों की मौत
चंडीगढ, 14 मई (विश्व वार्ता) जम्मू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, कटरा के नजदीक यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई जिसके बाद बस आग में बुरी तरह धधक उठी और धूं-धूं कर जलने लगी इस बीच कई यात्रियों को समय रहते उतरने का मौका नहीं मिल पाया और वह आग की चपेट में आ गए बताया जा रहा है कि, बस में आग लगने के इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। एडीजीपी जम्मू ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, करीब 20 से ज्यादा लोग घायल है जिनमें कुछ की हालत गंभीर है सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...




















