संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का निधन
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया। राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय के हवाले से स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी सार्वजनिक की है।























