
इस वक्त की बडी खबर
चंडीगढ़ में अब नहीं चलेंगा बुलडोजर
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सेक्टर 25 जनता कॉलोनी में अवैध ढांचों को गिराने के आदेश पर लगाई रोक
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता)चंडीगढ़ में फिलहाल बुलडोजर नहीं चलेंगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सेक्टर 25 की जनता कॉलोनी में अवैध रूप से बने मकानों को गिराने के प्रशासन के आदेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने हाल ही में कॉलोनी नंबर 4 पर अवैध ढांचों को गिराया था, जिसके बाद 15 मई को जनता कॉलोनी में अवैध ढांचों को गिराने की योजना बनाई गई थी.






















