
पंजाबी गायकों को सीएम मान ने दी चेतावनी
पूरी खबर पढ़े
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन गायकों को चेतावनी दी जो कथित तौर पर अपने गीतों के जरिये ‘बंदूक संस्कृति’ को बढ़ावा दे रहे हैं। पंजाबी गायकों में प्रचलित बंदूक संस्कृति और गैंगस्टरवाद की निंदा करते हुए, सीएम मान ने उनसे अपने गीतों के माध्यम से समाज में हिंसा, घृणा और दुश्मनी को भडक़ाने से परहेज करने का आग्रह किया और उनसे आग्रह किया कि अपने गीतों के जरिये समाज में हिंसा नफरत और द्वेष फैलाने से बचें।






















