विपक्ष के नेता रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बने
कोलंबो: श्रीलंका में विपक्ष के नेता रानिल विक्रमसिंघे को देश के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी. कुछ दिन पहले ही महिंदा राजपक्षे ने देश के बिगड़ते आर्थिक हालात के मद्देनजर हुई हिंसक झड़पों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.