
हरियाणा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप
दो दिन के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे हरियाणा के राजस्व अधिकारी
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा प्रदेश के राजस्व अधिकारियों ने 16 मई से दो दिन के लिए सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है। उन्होने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अहलावत व महासचिव मनीष कुमार ने इस संबंध में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री दुष्यंत चौटाला, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि पिछले लगभग 2 महीनों से सरकार और उच्चाधिकारियों से लगातार मुलाकात व पत्राचार के माध्यम से अपने मुद्दों से अवगत करा रहे थे,परंतु सरकार की तरफ से कोई भी कदम नहीं उठाया गया।




















