
आज शाम 5 बजे से बंद होगी मंडियां- लाल चंद कटारूचक्क
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) गेहूँ की खरीद प्रक्रिया के मुकम्मल होने के बाद ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने आज शाम 5 बजे से राज्य भर में 232 को छोड़ कर बाकी सभी मंडियों को बंद करने का फ़ैसला किया है। यह जानकारी ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सांझा की।
इस संबंधी और जानकारी देते हुये मंत्री ने बताया कि उपरोक्त 232 मंडियों में से बठिंडा में 18, मोगा में 8, फाजिल्का की 3, मानसा की 6, फिऱोज़पुर की 9, पटियाला में 9, संगरूर में 10, बरनाला में 13, लुधियाना पश्चिमी और पूर्वी में 15, फरीदकोट में 4, गुरदासपुर में 11, जालंधर में 14, श्री मुक्तसर साहब में 5, फतेहगढ़ साहिब की 5, कपूरथला में 8, मलेरकोटला में 4, एस.ए.एस. नगर की 5, रोपड़ में 5, तरनतारन में 21, होशियारपुर में 6, अमृतसर में 45, पठानकोट में 5 और एस.बी.एस. नगर में 3 मंडियां शामिल हैं।




















