हरियाणा की चर्चित IAS रानी नागर को चार्जशीट करेगी हरियाणा सरकार
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा की चर्चित IAS रानी नागर को पिछले कई महीनों से ड्यूटी पर नहीं आने के कारण चार्जशीट करने का फैसला किया है। वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी रानी वर्तमान में हरियाणा सरकार के नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) में अतिरिक्त सचिव हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ड्रीम प्रोजैक्ट परिवार पहचान पत्र समेत कई अन्य योजनाओं को लागू करने में इस विभाग की भूमिका अहम है।नागर की एक हालिया फेसबुक पोस्ट के अनुसार वह सात अगस्त 2021 से छुट्टी पर चल रही हैं। वह तभी से गाजियाबाद में हैं। रानी नागर ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बुधवार को दूसरी बार अपने पद से इस्तीफा दिया है।





















