
चंडीगढ़ इकाई में आप सह-प्रभारी पद को लेकर बने संशय को पार्टी ने किया दूर
जारी किया बयान, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) की चंडीगढ़ इकाई में सह-प्रभारी पद को लेकर बने संशय को पार्टी ने दूर कर दिया है।चंडीगढ़ ‘आप’ मुख्यालय की तरफ से जारी बयान में पार्टी ने स्पष्ट किया है कि मोहाली से ‘आप’ विधायक कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में पार्टी के अतिरिक्त सह-प्रभारी होंगे और पहले से सह-प्रभारी का पद संभाल रहे प्रदीप छाबड़ा सह-प्रभारी के पद पर बरकरार रहेंगे।




















