राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली ने दी मात
चंडीगढ, 12 मई (विश्व वार्ता) मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को आईपीएल मैच में 8 विकेट से हरा दिया. आईपीएल के मौजूदा सीजन के इस 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए. दिल्ली ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.