
भारतीय रेलवे का बडा एक्शन
खराब प्रदर्शन करने वाले और अक्षम अधिकारियों के खिलाफ़ ज़बरदस्त कार्रवाई
चंडीगढ, 12 मई (विश्व वार्ता)केद्र सरकार ने काम के प्रति निष्ठा न रखने वाले और खराब प्रदर्शन करने वाले और अक्षम अधिकारियों के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. रेलवे मंत्रालय ने 19 अधिकारियों को जबरन वीआरएस दे कर घर बिठा दिया हे जानकारी के अनुसार इनमें से 10 अधिकारी संयुक्त सचिव स्तर के समकक्ष अधिकारी है जो रेलवे के अलग-अलग मंडलों और रेल, कोच फैक्टरी में तैनात थे. इसके अलावा पिछले 11 माह में 75 अधिकारियों को वीआरएस दिया गया है, इन पर निष्ठा से काम न करने, खराब प्रदर्शन और अक्षमता का आरोप था. इस तरह की कार्रवाई से साफ सरकार का साफ संदेश है कि काम के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.





















