
हरियाणा की चर्चित आइएएस अधिकारी रानी नागर ने फिर दिया इस्तीफा
जता चुकी हैं हत्या की आशंका
चंडीगढ, 12 मई (विश्व वार्ता)हरियाणा कैडर की 2014 बैच की आईएएस रानी नागर ने एक बार फिर इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा से अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को भेजा है। इसकी एक-एक प्रति केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण विभाग और मुख्य सचिव, हरियाणा को भी भेजी गई है।
रानी नागर बीते 24 अप्रैल को अपनी हत्या की आशंका भी जता चुकी हैं। इस संबंध में भी उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट की थी। गाजियाबाद में रह रहीं नागर के मामले में अब नया मोड़ यह है कि उनकी मां ने गाजियाबाद के ही सिहानी गेट थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर साफ कर दिया है कि उनकी बेटी अपनी मानसिक जांच भी नहीं कराना चाहती, इसीलिए उसके साथ में कोई जोर






















