
चंडीगढ मे बुलडोजर का खौफ
अब चलेगा सेक्टर 25 की इस कालोनी मे बुलडोजर
चंडीगढ, 12 मई (विश्व वार्ता) सेक्टर 25 की जनता कॉलोनी में गैरकानूनी ढांचे/झुग्गियां 15 मई को ढहाई जाएंगी। इसकी मंजूरी शहर के प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल पहले ही दे चुके हैं। जानकारी के मुताबिक कॉलोनी के रुप में 10 एकड़ के करीब सरकारी जमीन कई सालों से कब्जाई गई है। इस जमीन पर डिस्पैंसरी, प्राइमरी स्कूल, कम्यूनिटी सेंटर और शॉपिंग एरिया बनाने का प्रस्ताव है। कॉलोनी को ढहाए जाने के संबंध में कल चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग की गई थी। इसमें कॉलोनी को ढहाने के संबंध में रुपरेखा तैयार की गई।





















