
हरियाणा में पुलिस चौकी में एएसआई की ऐसी हालत देखकर पुलिसवालों के उडे होश
मचा हडकंप,पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 11 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा में साथी एएसआई की लाश देख पुलिसवालों के होश उड़ गए एएसआई की लाश खिडक़ी से लटक रही थी दरअसल, यह मामला पलवल जिले का है जहां हथीन पुलिस चौकी में ही एक एएसआई फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला चौकी में अपने कक्ष की एक खिडक़ी से एएसआई ने फांसी लगा रखी थी वहीं, जब चौकी में मौजूद अन्य पुलिसवालों की नजर एएसआई पर पड़ी तो हडक़ंप मच गया
इधर, सूचना फौरन पुलिस अधिकारियों को दी गई जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में आगे की कार्रवाई हुई एएसआई की लाश फांसी के फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाई गई इसके साथ ही एएसआई के परिजनों को उसकी मौत से अवगत कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक एएसआई का नाम सुरेश कुमार है जो कि पीछे से रेवाड़ी का रहने वाला था और इस समय उसकी तैनाती हथीन पुलिस चौकी में थी बताते हैं कि, एएसआई सुरेश कुमार ने रात में अपनी ड्यूटी की इसके बाद सुबह वह पुलिस चौकी लौटा एएसआई सुरेश कुमार ने सुबह करीब 9.30 से 10 के बीच फांसी लगाई और अपनी जान दे दी।






















