
मोहाली में खुफिया विभाग की इमारत पर विस्फोटक मामले में पंजाब पुलिस को बडी सफलता
चंडीगढ, 11 मई (विश्व वार्ता) मोहाली में खुफिया विभाग की इमारत पर विस्फोटक मामले मे पंजाब पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। मामले मे फरीदकोट पुलिस ने तरनतारन जिले के गांव कुल्ला निवासी निशान सिंह को गिरफ्तार कर मोहाली पुलिस के हवाले कर दिया है। निशान सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए ब्लास्ट कांड में बड़ी कामयाबी है।























