
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन
चंडीगढ, 11 मई (विश्व वार्ता)कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का निधन हो गया है। उनके पोते आश्रय शर्मा ने यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। वह 94 वर्ष के थे। सुखराम को सात मई को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन का समय नहीं बताया गया है।






















