
गुजरात ने लखनऊ को हराया
गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी
चंडीगढ, 11 मई (विश्व वार्ता) आईपीएल 2022 के आज के मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से हराया। इसी के साथ गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम को गई है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे और एलएसजी के सामने जीत के लिए 145 रनों का टारगेट रखा था। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 13.5 ओवर में केवल 82 रन ही बना सकी और 62 रन से बुरी तरह से हार गई। अब लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेआफ में जाने के लिए एक और मैच का इंतजार करना पड़ेगा।






















