
चंडीगढ के हार्ट कहे जाने वाले सैक्टर 17 में सैंकडों कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 11 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ के हार्ट कहे जाने वाले सैक्टर 17 मे यूटी चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के नेतृव्य में चंडीगढ़ के अनेकों कर्मचारियों ने डीसी ऑफिस के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। डीसी रेट में बढ़ोतरी को लेकर अनेकों कर्मचारी यहां एकजुट हुए। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन ने फेडरेशन को उनकी मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।





















