
चंडीगढ, 11 मई (विश्व वार्ता) 87 की उम्र में पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने 12वीं की परीक्षा पास की है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने एक कार्यक्रम के सिलसिले में भिवानी पहुंचे चौटाला को सम्मान के साथ मार्कशीट सौंपी।
सोमवार को भिवानी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे इंडियन नेशनल लोकदल के नेता ओम प्रकाश चौटाला को हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट उन्हें सौंपा। इनेलो सुप्रीमो ने 2019 में 10वीं की परीक्षा दी थी लेकिन किन्हीं कारणों से अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक लिया था। अगस्त 2021 में 10वीं का अंग्रेजी का पेपर दिया था जिसमें उन्होंने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।





















