हरियाणा सरकार कैंसर मरीजों को देगी इतने रूपये प्रतिमाह पेंशन
चंडीगढ, 10 मई (विश्व वार्ता) मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि तीसरी और चौथी स्टेज के कैंसर मरीजों को हरियाणा सरकार ढाई हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देगी। इसके साथ ही थैलेसिमिया और हीमोफीलिया के मरीजों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था की गई है। एड्स के रोगियों को पहले से पेंशन दी जा रही है।