
मोहाली मे खुफिया विभाग की इमारत पर हमले के बाद केजरीवाल का बडा बयान
पढिये क्या कहा
चंडीगढ, 10 मई (विश्व वार्ता)चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत पर अचानक विस्फोटक हमला किया गया| दिल्ली से CM केजरीवाल का इस पूरी घटना पर बयान सामने आया है| केजरीवाल ने मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत पर हमले को कायरता बताया है| CM केजरीवाल ने कहा-”मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिलके हर हालत में शांति क़ायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाई जाएगी”।























