
तजिंदर बग्गा मामला:
आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
चंडीगढ, 10 मई (विश्व वार्ता) दिल्ली के भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के मामले में थोड़ी देर में पंजाब तथा हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। पंजाब पुलिस की याचिका पर यह सुनवाई होगी। इससे पहले कोर्ट ने बग्गा की गिरफ्तारी पर 10 मई तक रोक लगाई थी. दो दिन पहले मोहाली कोर्ट ने बग्गा के खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.






















