
आज असम दौरे पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
चंडीगढ, 10 मई (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर जाने वाले हैं. इस खास मौके पर मोदी कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में शांति, सद्भाव और विकास रैली को संबोधित करने वाले हैं. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी असम को 500 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले कई परियोजनाओं की सौगात भी देंगे.






















