
चंडीगढ़ में बेघर लोगों ने प्रशासन ने खिलाफ की जमकर नारेबाजी
चंडीगढ, 10 मई (विश्व वार्ता) कॉलोनी नंबर-4 को तोड़ने के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं। चंडीगढ़ में बेघर लोगों ने प्रशासन ने खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद से मिलने की मांग की। इन परिवारों के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया और सांसद किरण खेर का आवास घेरने के लिए कूच किया लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को सेक्टर-18/19 की लाइटों के पास रोक लिया।





















