
विधानसभा गेट पर खालिस्तानी का झंडा लगाए जाने के बाद प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट, बार्डर सील
चंडीगढ, 9 मई (विश्व वार्ता) गत दिनो मे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट के बाहर खालिस्तान का झंडा लगाने के बाद प्रदेश प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड मे आ गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अब हिमाचल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने अंतराज्यीय सीमा से लगी सभी सीमाओं को सील कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।






















