हरियाणा में मिले हड़प्पाकालीन सबसे बड़े शहर के अवशेष
7 टीलों में दबा है 5000 साल पुराने शहर का रहस्य
हरियाणा के हिसार में हड़प्पाकालीन शहर के कुछ ऐसे अवशेष मिले हैं, जो इस सभ्यता के बारे में नई जानकारी दे रहे हैं। । हिसार के राखीगढ़ी गांव में हुई पुरातात्विक खुदाई से पता चला है कि 5000 साल पुराने एक विकसित शहर के सबूत मिले हैं। ये हड़प्पा काल का सबसे बड़ा शहर भी बताया जा रहा है।