
इस वक्त की बडी खबर पंजाब से
जिला तरनतारन में मिला आरडीएक्स, मचा हडकंप
चंडीगढ, 8 मई (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि पंजाब को दहलाने की बडी साजिश नाकाम हुई है। पता चला है कि जिला तरनतारन में साढ़े तीन किलोग्राम आरडीएक्स बरामद हुआ है। यह यहां की स्थानीय खंडहर इमारत से मिला है। इस बात की पुष्टि तरनतारन पुलिस के प्रमुख एसएसपी रंजीत सिंह ने की।























