
तजिंदर बग्गा मामले में पंजाब सरकार को नोटिस
चंडीगढ, 8 मई (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी का मामले में अब अल्पसंख्य आयोग की भी एंट्री हो गई है. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव को तलब किया है. आरोप है कि पंजाब पुलिस ने बग्गा की गिरफ्तारी के दौरान उन्हें पगड़ी नहीं बांधने दी थी. अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा है.





















