
सीबीआई ने करोडों की बैंक धोखाधड़ी मामले मे आप विधायक गजनमाजरा के खिलाफ की छापेमारी
चंडीगढ, 7 मई (विश्व वार्ता): इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि सीबीआई ने 40 करोड की बैंक धोखाधड़ी मामले मे आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गजनमाजरा के अमरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र (मलेरकोटला) के खिलाफ छापेमारी की है। जानकार सूत्रो से पता चला है कि जसवंत सिंह गजन माजरा पर सीबीआई ने 40 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में मामला दर्ज किया है।






















