
राहत की बंूदे जल्द: इस बार मानसून जल्द दे सकता है दस्तक
चंडीगढ़, 7 मई (विश्व वार्ता) अब की बार मानसून जल्द दस्तक दे सकता है। मानसून 20 मई के बाद कभी भी केरल पहुंच सकता है, जो इस बार अपने समय से करीब 10 दिन पहले दस्तक दे रहा है। केरल में मानसून की शुरुआत आमतौर पर 1 जून के आसपास होती है।






















