
सुरंग खोदते समय हुआ भीषण हादसा
मलबा गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 5 फंसे
चंडीगढ, 7 मई (विश्व वार्ता): हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में इस बार एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। सूत्रों के मुताबिक किन्नौर में टिडोंग हाईडो परियोजना की सुरंग में खुदाई के दौरान मलबा गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 5 से 8 की सुरंग में फंसने का भी खतरा है। सुरक्षा बल लगातार मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.





















