घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी
अभी पढ़ें कितना मिलेगा सिलेंडर
चंडीगढ, 7 मई (विश्व वार्ता): ऐसे समय में जब लोग पहले से ही पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के मुताबिक, 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, और अब इसे दिल्ली में 999.50 रुपये में बेचा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 102.50 रुपये बढ़ाकर 2,253 रुपये से बढ़ाकर 2,355.50 रुपये कर दी गई थी। वहीं, 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 655 रुपये है।