
अदालत ने भाजपा नेता बग्गा को दिया सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश
चंडीगढ, 7 मई (विश्व वार्ता): कल दिनभर भाजपा लीडर तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी से मचे सियासी घमासान के बाद तजिंदर बग्गा देर रात दिल्ली स्थित अपने घर पहुंच गए। मजिस्ट्रेट के सामने बीजेपी नेता बग्गा ने कहा कि वह घर जाना चाहते हैं. अदालत ने उनकी रिहाई और दिल्ली पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है।























