
भाजपा लीडर तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी से मचा सियासी घमासान
तजिंदर की रात में हुई पेशी
चंडीगढ, 7 मई (विश्व वार्ता): दिनभर भाजपा लीडर तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी से मचे सियासी घमासान के बाद आखिरकार भाजपा प्रवक्ता तजिंदर बग्गा देर रात ही दिल्ली स्थित अपने घर पहुंच गए। इससे पहले रात को ही गुरुग्राम में द्वारका कोर्ट की मजिस्ट्रेट के घर पर बग्गा की पेशी हुई। रिहाई के बाद बग्गा समर्थकों के साथ अपने घर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने कंधों पर उठाकर स्वागत किया।
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा के पिता को कथित रूप से पीटने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।





















