
जम्मू-कश्मीर मे फिर आतंकियों और सुरक्षाबलो के बीच मुठभेड
दो आतंकियो के मारे जाने की खबर
नई दिल्ली, 6 मई (विश्व वार्ता): इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमे दो आतंकियो के मारे जाने की खबर है। हैं। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। आतंकियों को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम घेर रखा है।






















