
देश के उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू आज आयेगे चंडीगढ़
शहर मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चंडीगढ़, 6 मई (विश्व वार्ता): देश के उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू आज चंडीगढ़ पहुंच रहे है। उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू पंजाब यूनिवर्सिटी में 69वें दीक्षांत समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत करने आ रहे हैं। वह यूनिवर्सिटी के कुलपति भी हैं। उनकी विजिट को लेकर तैयारी चल रही हैं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस ने सुरक्षा का जायज़ा लिया। बहलाना एयरफोर्स स्टेशन से लेकर यूनिवर्सिटी तक पुलिस की रिहर्सल भी हुई।





















