
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से आईपीएस अफसर गौतम चीमा को बड़ी राहत
चंडीगढ़, 5 मई (विश्व वार्ता): पंजाब पुलिस के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) में आईजीपी (क्राइम) आईपीएस अफसर गौतम चीमा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ अपहरण, ट्रैसपासिंग और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है। अगस्त, 2014 में उनके खिलाफ यह केस दर्ज हुआ था।
एफआईआर को गौतम चीमा और आर्यन सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अक्तूबर 2014 में गौतम चीमा को हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। चीमा ने आरोप लगाया था कि अफसरों की लॉबी उनके पीछे लगी है। वे उनका करियर खराब करना चाहते हैं। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया था।























