
जालंधर में दिल को दहलाने वाला बडा हादसा
चंडीगढ, 6 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर मे दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है यहां एक बेकाबू ट्रक ने पहले बाइक सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद ट्रक चालक ट्रक रोकने की बजाय चलाता चला गया। जिससे इस हादसे में परिवार की एक महिला की बड़ी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक ने महिला को बुरी तरह कुचलकर मार डाला और उसके शव के चीथड़े उड़ा दिए। आलम यह रहा कि महिला के शव को इक_ा करने के लिए सडक़ पर पुलिस को झाड़ू चलानी पड़ी। फिलहाल, पुलिस ने क्षतविक्षत शव को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे में आगे की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।





















