
पटियाला हिंसा के बाद बडा खुलासा
पंजाब में शिवसेना के अस्तित्व को लेकर उठे कई बडे सवाल
राज्य में 15-16 फर्जी शिवसेना- योग राज शर्मा
चंडीगढ़, 5 मई (विश्व वार्ता) पिछले दिनो पटियाला मे हुई हिंसा के बाद जानकार सूत्रो से कई बडे खुलासे सामने आ रहे है। पता चला है कि पंजाब में करीब शिवसेना के दो दर्जन से अधिक संगठन हैं. हैरानगी की बात तो यह है कि इनमें से कई तो पंजीकृत ही नहीं हैं. पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में धार्मिक अध्ययन के प्रोफेसर गुरमीत सिंह सिद्धू के अनुसार राज्य की शिवसेना के सभी सांप्रदायिक संगठन हैं जिनकी राजनीतिक वैधता नहीं है. सिद्धू ने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र में एक राजनीतिक पार्टी है, लेकिन पंजाब में शिवसेना की ऐसी कोई राजनीतिक ब्रांडिंग नहीं है. पंजाब में शिवसेना पार्टी (बाला ठाकरे) प्रमुख योग राज शर्मा ने कहा है कि अनुसार राज्य में 15-16 फर्जी शिवसेना हैं जिनकी कोई मान्यता नहीं है, कोई पंजीकरण नहीं है और न ही हमारे मुंबई कार्यालय से कोई लेना-देना नहीं है।























