
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां जोरो शोरो से शुरू
चंडीगढ़, 5 मई (विश्व वार्ता) खेलो इंडिया यूथ गेम्स की फाइनल तैयारियां जोरो शोरो से शुरू हो गई हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 जून से 13 जून 2022 तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम समेत चंडीगढ़, दिल्ली, शाहाबाद और अंबाला में आयोजित होगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों के बीच 25 खेलों में मुकाबले आयोजित होंगे। इसमें पांच भारतीय मूल की खेलें शामिल हैं। इन खेलों में करीब 8,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे





















