
बुलडोजर का खौफ : आज फिर दिल्ली के इन इलाको मे चलेगा बुलडोजर
चंडीगढ़, 5 मई (विश्व वार्ता) दिल्ली के जहांगीरपुरी से शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब पूरी दिल्ली में देखी जा रही है. जो 13 मई तक चलेगा. एसडीएमसी की यह कार्रवाई शाहीन बाग, जामिया नगर सहित उसके अधिकार क्षेत्र वाले इलाकों में अवैध निर्माण हटाने की दस दिन की कार्य योजना का हिस्सा है. कल जहां संगम विहार इलाके के एमबी रोड पर करणी सिंह शूटिंग रेंज से अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला, वहीं आज कालंिदी कुंज और जामिया नगर में एक्शन की बारी है.





















