
चंडीगढ मे कोरोना की चौथी लहर धीरे धीरे पैर पसारती हुई
24 घंटे में मिले इतने नये मामले
चंडीगढ़, 4 मई (विश्व वार्ता)चंडीगढ़ में नए कोरोना मामले अब रोजाना दहाई के अंक में आने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 14 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, 15 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए और आइसोलेशन से बाहर आए। ऐसे में अब शहर में सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 70 हो गई है। जबसे केस बढऩे लगे हैं इसके बाद से टेस्टिंग स्केल भी बढ़ाया गया है। 24 घंटे में 1708 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना से कोई मौत कई दिनों से नहीं हुई है।





















