
आज खुलेगा देश का सबसे बड़ा आईपीओ
चंडीगढ़, 4 मई (विश्व वार्ता) देश के सबसे बड़े आईपीओ का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. एलआईसी का आईपीओ आज बुधवार 4 मई को 10 बजे रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हो जाएगा. पॉलिसीधारकों और खुदरा निवेशकों के पास भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ में 9 मई तक पैसा लगाने का मौका रहेगा।























