
लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस की मुश्किलों मे और इजाफा
अब पुलिस ने लगाए ‘वांटेड’ के पोस्टर
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) पंजाब पुलिस ने लुधियाना के आत्मनगर से लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को बलात्कार के एक मामले में भगौड़ा घोषित किया है। अभी कुछ दिन पहले ज्युडिशियल मैजिसटरेट हरसिमरनजीत कौर ने बलात्कार के एक मामले में सिमरजीत सिंह बैंस और छह अन्य को भगौड़ा घोषित किया था।
इनमें करमजीत सिंह, प्रदीप कुमार, बलजिंदर कौर, जसबीर कौर उर्फ भाबी, सुखचैन सिंह और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा शामिल हैं। अब पंजाब पुलिस ने इनकी तस्वीरें लगाई हैं और विभिन्न जगहों पर वांटेड के पोस्टर चिपका दिये गये हैं.























