
हरियाणा भाजपा विधायक असीम गोयल का विवादित आया वीडियो सामने
बीजेपी विधायक ने ली भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की शपथ
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) अंबाला शहर से बीजेपी विधायक असीम गोयल का वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में असीम गोयल मंच से सैकड़ों लोगों के साथ भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में शपथ के दौरान जरूरत पड़ने पर बलिदान देने की भी बात कही जा रही है.





















