
रूस-यूक्रेन युद्ध में कोई भी देश विजयी नहीं होगा-PM नरेंद्र मोदी
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में कोई भी देश विजयी नहीं हो सकता है. पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा की और यूक्रेन संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्ध से सभी को नुकसान होगा, इसलिए भारत शांति के पक्ष में है.






















