
आज जानिये मौसम का हाल
प्रचंड गर्मी से राहत का दौर शुरू
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) पिछले दो-तीन हफ्तों से देश में जारी हीटवेव का दौर फिलहाल थम गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक चढ़ते पारे में इसी तरह की राहत रहेगी. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कई इलाकों में मौसम बदलेगा और धूल भरी आंधी चलेगी. कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. ऐसी स्थिति अगले तीन दिनों तक रह सकती है.अगले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. उत्तर पश्चिम भारत में तापमान 40 डिग्री से नीचे बना रहेगा.






















