
हरियाणा में बच्चों से भरी स्कूल बस और ट्राले में जबरदस्त टक्कर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी बस के अगले हिस्से के उडें चीथड़े
चंडीगढ़, 2 मई (विश्व वार्ता): हरियाणा से बड़ी घटनाएं सामने आ रही है जिसमे एक निजी स्कूल बस और ट्राले में टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राले से टकराते ही बस के अगले हिस्से के चीथड़े उड़ गए। गनीमत इतनी रही कि यह घटना भयावह नहीं हुई बताया जाता है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बस के चालक को चोटें जरूर आईं हैं। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल बस और ट्राले में टक्कर गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेसवे पर हुई। जिस समय यह घटना घटी। उस वक्त बस में बच्चे भी सवार थे लेकिन वह सुरक्षित हैं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















