मानव जाति का मानसिक स्तर
मानसिक स्तर : मानसिक स्तर पर हम बुरी तरह से अपाहिज हैं। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि हम अपने दिमाग की कुल क्षमता का कोई 5 से 7% ही इस्तेमाल करते हैं। बाकी ज्यादातर दिमागी क्षमता सुप्त अवस्था मे रहती है। अभी तक कोई भी ऐसा सुपर कंप्यूटर नही बना जो इंसानी दिमाग की गति का मुकाबला कर सके। कोई भी सुपर कंप्यूटर एक साथ इतने ढेरो काम नही कर सकता जितने ढेरो काम इंसानी दिमाग एक वक़्त मे बड़े आराम से कर लेता है। यह ध्यान देने योग्य बात है कि अभी इंसानी दिमाग अपनी कुल क्षमता का सिर्फ 5 से 7% ही इस्तेमाल करता है। तो भी ऐसे चमत्कार करता है। अगर इंसानी दिमाग अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करे तो फिर क्या हो ?
इंसानी दिमाग VS कंप्यूटर : — इंसानी दिमाग प्रकृति के, क्रमिक विकास के करोड़ों सालों के अनुभव और मेहनत का नतीजा है। कंप्यूटर को बने अभी कुछ ही दशक हुए है। हम कंप्यूटर की गति, सटीकता, स्मरण शक्ति, डाटा उत्थान, आंकड़ा प्राकलन, गणना, स्कैनिंग क्षमता, पूर्वानुमान और इसके द्वारा किए जाने वाले सारे ही कामों के सही होने पर विश्वास करते हैं। तो क्या प्रकृति की इंसानो को बनाने की करोड़ों सालों की उठा पटक, मेहनत, इंसानी दिमाग की क्षमता इंसानी कंप्यूटर के आगे कम पड़ गई ? इंसान ने कुछ ही समय मे प्रकृति से भी ज्यादा उत्तम चीज बना डाली ? हद है !
महान दार्शनिक अरस्तु जी ने कहा है कि इंसान कोई भी काम, कला, चीज सीखता है तो वह नक़ल से ही सीखता है। जैसे खाना पीना, चलना दौड़ना, पढ़ना लिखना, कोई कला आदि। ऐसे इंसान ने अगर कंप्यूटर बनाया तो यह इंसानी दिमाग की नक्ल थी। जब हम नक्ल करके कोई चीज बनाते है तो उसके तीन तरह के परिणाम हो सकते है : —
मान लो हमने वास्तु “X” की नक्ल करके कोई चीज बनाई तो उसके निम्नलिखित परिणाम होंगे : —
1) हमने वस्तु “X” से ज्यादा अच्छी चीज बनाई
2 ) हमने वस्तु “X” से घटिया चीज बनाई
3) हमने वस्तु “X” जैसी ही कोई चीज बनाई
अब सोचने वाली बात यह है कि इंसानी कंप्यूटर/कैलकुलेटर ज्यादा बढ़िया है या इंसानी दिमाग ? कोई भी कंप्यूटर और कैलकुलेटर इंसानी दिमाग की जगह नहीं ले सकता। ठीक जैसे कोई भी रोबोट इंसानी शरीर की जगह नहीं ले सकता। इंसानी दिमाग कंप्यूटर और कैलकुलेटर के मुकाबले हर पहलु मे अच्छा है। अतुल्णीय है। हमारी मानसिक क्षमताओं को पराभौतिक शक्तियों ने नियंत्रित करके रखा हुआ है।
भूलना : — भूलना वैज्ञानिक इंसानी दिमाग का एक गुण मानते है। स्मरण शक्ति का fail होना heart fail होने जैसा ही है। दिल की तरह दिमाग भी एक अंग है। सारी उम्र हाथ पाँव, दिल, गुर्दे, फेफड़े, आँख, नाक, कान, मुँह आदि अंग अपना काम नहीं भूलते तो अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ मशीनरी इंसानी दिमाग अपने हिस्से आए “याद” रखने के काम को कैसे भूल सकती है ?
इंसानी दिमाग एक ही समय पर खरबों खरब कोशिकाओं को संभालता है। जिन मे हर वक़्त कोई न कोई रासायनिक क्रियाएँ होती ही रहती है। तथा हर कोशिका और अंग की अपनी अपनी खास रासायनिक क्रियाएँ होती है, कुछ रासायनिक क्रियाओं का समय निश्चित होता है। उसी निश्चित समय पर ही वह रासायनिक क्रियाएँ होती हैं। हर रासायनिक क्रियाओं के अभिकारक, एंजाइम, कोएंजाइम, परिस्थितियाँ समय (reactants, enzymes, coenzyme, conditions time) अलग अलग होता है। इंसानी दिमाग एक ही समय पर खरबों खरब रासायनिक क्रियाओं को संचालित करने मे कोई गड़बड़ नहीं करता तो थोड़ा सा डाटा याद रखने मे इतनी गड़बड़ कैसे कर सकता है ?
क्या आँखें अपना देखने को काम को भूलतीं है ? अगर दस साल तक कोई हरा रंग न देखे तो क्या दस साल के बाद आँखें हरा रंग देखना भूल जाएँगी ? जैसे हम मानते ही कि अगर किसी बात को ज्यादा समय हो जाए तो हम उस बात के बारे मे भूल जाते है। अगर उस बात को याद भी करते है तो अच्छे से याद नहीं आती। आखिर क्यों ? अगर कोई इंसान दस साल तक आम न खाए तो क्या उस इंसान का पाचन तंत्र आम खाना, पचाना भूल जाएगा? जैविक नाभिकीय युद्ध मे भूलने को भी एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यह युद्ध मेरी स्मरण शक्ति पर ही आधारित है। स्मरण (स + मरण) मेरी जरा सी गलती और बाजी पलट जाएगी। और जब मुझे आणविक गुण सारणी नियंत्रित करने की विधि याद आ जाएगी तो यह युद्ध खत्म हो जाएगा।
नक्ल व समन्वय : —- सभी जानवर आत्मनिर्भर है और अपने हर काम को खुद करने मे सक्ष्म है। सिवाय अति विकसित इंसान के। इंसान अपने छोटे छोटे कामों के लिए भी दूसरों पर आश्रित रहता है। पक्षी अपने छोटे से जीवन काल मे बिना स्कूल, ट्रेनिंग, नक्शानवीस की डिग्री के भी अपना घर/घोंसला खुद बनाने मे सक्ष्म होते है। अभी पक्षियों के पास हमारी तरह अति विकसित हाथ, पैर, शरीर और दिमाग नहीं होता। पक्षियों के शरीर और दिमाग मे पूर्णतया ताल मेल होता है। मात्र अपनी चोंच की मदद से ही पक्षी अपनी आवासीय समस्या का समाधान कर लेते हैं ! पक्षी के दिमाग को पता है कि ऐसे ऐसे घोंसला बनाना है और वह शरीर को उचित निर्देश दे कर शरीर से मन चाहा काम निकलवा लेता है। पर पक्षियों की तरह हमारे शरीर और दिमाग मे पूर्ण ताल मेल नहीं है। पता हमारे दिमाग को भी है कि ऐसे ऐसे घर बनना है। पर हमारा दिमाग शरीर से मनचाहा काम नहीं ले पाता। पक्षियों की तरह हमारे दिमाग और शरीर मे पूर्ण तालमेल नहीं होता। और अपने इस गुण के कारण पक्षी हींग लगे न फिटकरी रंग चोखा को चरितार्थ करते हुए अपनी आवासीय समस्या का समाधान कर लेते है।
जन्म जात कुशलता : — मधुमक्खियों मे चार तरह की मधुमक्खियाँ पाई जाती है। यह हैं – रानी, सैनिक, सफाई कर्मचारी, मज़दूर/ कामगार (Queen, soldier, sweeper & worker). मधुमक्खियों का जीवन काल बहुत छोटा सा होता है। रानी मधुमक्खी को छोड़ तमाम तरह की मधुमखियाँ एक से दो महीने तक ही जीवित रहतीं है। चारों तरह की मधुमक्खियों का काम अलग अलग होता है। जैसा कि इनके नाम से ही सिद्ध होता है। चारों तरह की मधुमक्खियाँ बिना किसी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी की पढ़ाई के जन्म से ही अपने अपने काम मे कुशल होतीं है। जैसे मछली के बच्चे को तैरना नहीं सिखाया जाता है। अब सौ बातों की एक बात कि इंसान जन्म से किस गुण मे प्रवीण होता है? अब अगला वंश सुधारों के साथ और सर्वपक्षीय विकास कहाँ है?
इंसान तो स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, polytech आदि मे पढ़ कर भी कुछ खास नहीं कर पाते। कुछ ढंग का तो क्या सीखना ? कुछ तो पास भी नहीं हो पाते है। और ऊपर से झंडा गांडेगे कि हम इंसान है। हम मानसिक स्तर पर बाकी सब प्राणियों से ज्यादा विकसित है।
बुद्धिमत्ता : —- प्रकृति ने सब प्राणियों को एक सा ही बनाया है। सब के दिल गुर्दे, फेफड़े, जिगर, आँख, कान, नाक, जीभ आदि अंग एक से ही और एक सी ही क्षमता से कार्य करते है। इसी तरह सभी इंसानो का दिमाग भी एक सी ही दक्षता और सटीकता से कार्य करता है। क्योंकि सभी इंसानो का दिमाग एक से ही जैविक पदार्थ से बना हुआ होता है। कोई भी व्यक्ति किसी काम, कला, विषय मे God gifted नहीं हो सकता है। जैसे हम कहते है कि किसी का दिमाग गणित मे बहुत तेज चलता है, किसी का दिमाग अर्थ शास्त्र मे खूब दौड़ता है। और किसी का चित्रकारी मे और कविता लिखने मे खूब चलता है। जैसे हमारा पाचन तंत्र है। सब कुछ पचाता है। फिर चाहे वह सेब केला हो, आलू गोभी हो, बादाम पिस्ता हो, आचार चटनी हो, चाय क़ॉफी हो, शरबत शिकंजवीं हो, जूस रस हो, मुर्गा बकरा हो। हमारा पाचन तंत्र यह नहीं कह सकता कि मैं केला तो पचा सकता हूँ पर सेब नहीं। आलू तो पचा लूँगा पर गोभी नहीं। हमारा पाचन तंत्र सब कुछ पचाएगा, सब कुछ। इसी तरह हमारा दिमाग हर कला, काम, विषय आदि मे निपुण होना चाहिए। जैसे सभी कंप्यूटर एक सी गति, सटीकता से काम करते है। ठीक इसी तरह सभी दिमाग एक सी ही गति और सटीकता से चलने चाहिए। कोई भी बुद्दू नहीं हो सकता और कोई भी अति चतुर वीरबल नहीं हो सकता। इंसानी दिमाग अपने हिस्से आए हर काम, को कंप्यूटर से भी ज्यादा सटीकता व गति से करेगा। फिर वह काम चाहे कुछ याद/ स्मरण रखने का हो, गणना का हो, पूर्वानुमान का हो, स्कैनिंग करने का हो, या फिर कोई विषय, कला, या कोई भी काम-कोई भी काम। जैविक नाभिकीय युद्ध मे बुद्धिमत्ता को भी एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाता है। तांकि हमारे समाज को सामाजिक-आर्थिक आधार पर विभाजित किया जा सके। किसी को तेज दिमाग के कारण खूब प्रगति का मौका मिले और कोई मंद बुद्धि के कारण या घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण बिना पढ़े कोई छोटा मोटा काम करे।
सुरक्षात्मक पहलु : —- कितने ताज्जुब की बात है कि हमारा दिमाग हमारी सुरक्षा मे कोई महत्वपूर्ण भूमिका अदा नहीं करता! जबकि यह शरीर द्वारा खाए गए खाने से और ली गई ऑक्सीजन से 20 % अकेले ही इस्तेमाल करता है। अगर इंसान तरह तरह के खतरों से सुरक्षित रहेगा। तभी तो वह अपने करिश्माई शरीर और दिमाग का इस्तेमाल कर पाएगा। इतने लम्बे क्रमिक विकास मे हमारे दिमाग ने किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा से, बड़े बड़े जानलेवा रोगों से और जानवरों से हमारी रक्षा करना नहीं सीखा ! चींटी के दिमाग की ही तरह हमारा दिमाग यह गर्म है, ठंडा है, यहाँ पानी है, आग है बताता है बस। पर इन सब से हमारी कोई रक्षा नहीं करता। हमारे दिमाग ने कोई भी, किसी भी तरह का आत्मरक्षातन्त्र (defense mechanism) विकसित नहीं किया है ! बल्कि यह खुद उल्टा अपनी सुरक्षा के लिए उस शरीर पर आश्रित है रहता है। जो खुद बुरी तरह से अपंग है। शायद इसीलिए डर कर खोपड़ी मे छुप कर बैठा है।
कुछ इंसान तो इतने ज्यादा पराभौतिक शक्तियाँ /SP द्वारा सम्मोहित होते हैं कि उन्हें एहसास ही नहीं होता कि उन मे किस हद तक शरीर के तीनो ही स्तरों पर कमियाँ भरी हुई है। उन्हें अपने मानसिक स्तर पर ही बहुत मान है। धरती पर, इंसानो का दिमाग जो कर सकता है वैसा किसी और प्राणी का दिमाग नहीं कर पाता। माना यह ठीक है। पर केवळ मानसिक स्तर पर विकसित हो कर हम बहुत कुशल और पर्याप्त (efficient & sufficient) विकसित हो गए ? ऐसे ही चलते चलते सामने बड़ी कोई नदी आ जाए, पहाड़ आ जाए, खाई आ जाए, शेर, भेड़िया, हाथी आ जाए तो ? हमारा विकसित दिमाग क्या कर लेगा ? दिमाग सिर्फ स्थिति देख निर्देश ही देता है। हमें शारीरक स्तर पर भी उतना ही विकसित होना पड़ेगा कि दिमाग के दिए निर्देशों को शरीर पूरा कर पाए। फिर वही बात कि विकास सर्वपक्षीय होता है। जब हमारे दिमाग ने कहा कि सामने भालू है। तो या तो हमारा शरीर इतना सशक्त हो कि भालू से भिड़ जाए या फिर इतने काबिल कि भालू से तेज भाग, उड़ कर अपनी जान बचा लें। मात्र मानसिक स्तर पर ही मामूली सा विकास देख कर इंसान खुद को दूसरे सभी प्राणियों से सर्वश्रेष्ठ समझने लगा। ऐसा वहम, सम्मोहन भी जैविक नाभिकीय युद्ध की एक कमी, विकार, disorder, drawback ठीक nuclear war के physical और genetic disorders की ही तरह है।
-सुमिता धीमान























