
कोरोना वैक्सीन को लेकर को सुप्रीम कोर्ट का बडा आदेश
कहा न जबरन लगा सकते हैं कोरोना टीका और न ही कहीं जाने पर रोक
पढिये बडी खबर
चंडीगढ़, 2 मई (विश्व वार्ता). कोरोना वैक्सीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ा फैसला आया है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी को भी वैक्सीनेशन के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना टीका नहीं लगवाने वालों के सार्वजनिक स्थलों पर जाने को लेकर लगाई गई रोक को अनुचित बताया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को ऐसे प्रतिबंध हटाने का सुझाव भी दिया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया कि वर्तमान कोविड-19 टीका नीति को स्पष्ट रूप से मनमाना नहीं कहा जा सकता है।























